नई दिल्ली : आरईसी लिमिटेड ने 03 मई 2023 को गांधीनगर स्थित जीआईएफटी आईएफएससी में आयोजित एक शुरुआती सूचीकरण (लिस्टिंग) समारोह में "जीआईएफटी आईएफएससी स्टॉक एक्सचेंजों में अपने 700 करोड़ अमेरिकी डॉलर के वैश्विक मध्यम अवधि कार्यक्रम के तहत हाल ही में जारी किए गए 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हरित बॉन्ड की एक विशेष लिस्टिंग की है।"
 
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के अध्यक्ष श्री इंजेती श्रीनिवास उपस्थित रहे। वहीं, आरईसी के अध्यक्ष व प्रबंध निर्देशक(सीएमडी) श्री विवेक कुमार देवांगन और आरईसी के निर्देशक(वित्त) श्री अजॉय चौधरी के साथ आईएनएक्स व एनएसई आईएफएससी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहें।
 
इस अवसर पर आरईसी लिमिटेड के सीएमडी श्री विवेक कुमार देवांगन ने कहा, “हमने सतर्कता से आईएफएससी स्टॉक एक्सचेंजों पर हाल ही में जारी किए गए आरईसी के हरित बॉन्डों की विशेष लिस्टिंग का निर्णय लिया है, जो वैश्विक निवेशकों के बीच लंबे समय से स्वीकार्यता प्राप्त कर चुके हैं। यह किसी भारतीय एनबीएफसी की ओर से अब तक का सबसे बड़ा (दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशियाई जारीकर्ता द्वारा अब तक का सबसे बड़ा हरित बॉन्ड ट्रैन्च) अमेरिकी डॉलर ट्रैन्च (शेयर का हिस्सा) है और भारत की जी20 अध्यक्षता के बाद किसी भारतीय कंपनी की ओर से जारी किया गया पहला हरित बॉन्ड है।
 
आईएफएससीए के अध्यक्ष श्री इंजेती श्रीनिवास ने कहा, “हमें प्रसन्नता है कि महारत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड ने अपने 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हरित बॉन्डों को विशेष रूप से आईएफएससी एक्सचेंजों में सूचीबद्ध किया है। इस लिस्टिंग के साथ आईएफएससी एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध संचयी ईएसजी लेबल वाले बॉन्ड 10 अरब अमेरीकी डॉलर के आंकड़े को पार कर गए हैं। जीआईएफटी आईएफएससी भारत की स्थायी परियोजनाओं में विदेशी पूंजी जुटाने की सुविधा के लिए एक प्रवेश द्वार के रूप में उभर रहा है और इससे हमारी जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रतिबद्धताओं और एसडीजी लक्ष्यों को प्राप्त करने में योगदान भी मिल रहा है।
इस इश्यू के लिए गुणवत्तापूर्ण खातों की ओर से सक्रिय भागीदारी के साथ 161 निवेशकों द्वारा लगभग 3.5 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन लिया गया। एशिया- प्रशांत क्षेत्र (एपेक) 42 फीसदी, यूरोप, मध्य पूर्व व अफ्रीका (ईएमईए) 26 फीसदी और अमेरिका 32 फीसदी के साथ पूरे विश्व के निवेशकों ने इस इश्यू में हिस्सा लिया।
 
एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज के एमडी और सीईओ श्री वी. बालासुब्रमण्यम ने इस अवसर पर कहा, "हमें काफी प्रसन्नता है कि आरईसी ने एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज और जीआईएफटी आईएफएससी के इंडिया आईएनएक्स में 75 करोड़ अमेरीकी डॉलर के अपने हरित बांड की एक विशेष लिस्टिंग की है। मुझे विश्वास है कि भारत और इस क्षेत्र के अन्य जारीकर्ता आईएफएससी एक्सचेंजों पर अंतरराष्ट्रीय लिस्टिंग के विषय पर विचार करेंगे। हमारा उद्देश्य जीआईएफटी आईएफएससी को एक स्थायी वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाना है। आईएफएससी एक्सचेंजों पर कुल बॉन्ड जारी करने के साथ 5170 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया है, जिसमें मध्यम अवधि के नोटों की कुल कीमत 7300 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक है।”
 
इस इश्यू में 87 फीसदी से अधिक लेनदेन निधि प्रबंधकों, परिसंपत्ति प्रबंधकों और बीमा कंपनियों को आवंटित किया गया है।
 
इस अवसर पर इंडिया आईएनएक्स स्थित बिजनेस ऑपरेशन्स और लिस्टिंग के प्रमुख श्री अरुण कुमार गणेशन ने कहा, “हमें इंडिया आईएनएक्स पर आरईसी लिमिटेड की ओर से जारी किए गए 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हरित बॉन्ड का स्वागत करते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है क्योंकि उन्होंने भारत के अपने आईएफएससी पर विश्वास व्यक्त किया है।