NEW DELHI- वेकोलि में 16 से 30 जून, 2022 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के दौरान वेकोलि मुख्यालय के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता निर्माण करने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 
इसी श्रृंखला में वेकोलि मुख्यालय में स्वच्छता का संदेश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया। नाटक 'स्वच्छता परम धर्म' ने न केवल दर्शकों को लुभाया बल्कि स्वच्छता के सिद्धांतों को नए प्रकाश में समझने के लिए प्रेरित किया। कृष्णन क्रिएशन नाट्य कला मंच, नागपुर द्वारा प्रस्तुत यह नाटक सभी को खूब पसंद आया। 
 
दर्शकों में वेकोलि के सीएमडी श्री मनोज कुमार, निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार तथा निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह प्रमुखता से उपस्थित रहे। सभी ने इस नाटक को सराहा।
 
वेकोलि के सौजन्य से इस नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति, नागपुर के धरमपेठ मार्केट में भी की गयी। स्वच्छता के प्रति जन जागृति निर्माण करने के प्रयास की, सभी ने प्रशंसा की। इस नाटक का दिग्दर्शन श्री मोहन कालबांडे ने किया वहीं अभिनय की बागडोर शुभम, निखिल, उत्कर्ष, जूहिल एवं विद्या ने संभाली। इनका ढोलक पर साथ विनोद ने दिया। इस आयोजन में वेकोलि के कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।