एनएचपीसी और डीजीपीसी के बीच संभावित सहयोग; दाशो छेवांग रिनज़िन एनएचपीसी के सीएमडी के साथ बातचीत कर रहे हैं

नई दिल्ली: भूटान के ड्रुक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (डीजीपीसी) के प्रबंध निदेशक दाशो छेवांग रिनज़िन ने 03.03.2025 को नई दिल्ली में एनएचपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री आर.के. चौधरी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
बैठक में भूटान में जलविद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए एनएचपीसी और डीजीपीसी के बीच संभावित सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया।
एनएचपीसी के सीएमडी ने इन परियोजनाओं के विकास के लिए पूर्ण तकनीकी सहायता का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान एनएचपीसी से श्री आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त), श्री एस.के. सिंह, निदेशक (परियोजनाएं और तकनीकी), कार्यकारी निदेशक (एसबीडी एंड सी) और कार्यकारी निदेशक (पीआईडी) भी उपस्थित थे।
