नई दिल्ली: रेल मंत्रालय श्री पीयूष गोयल ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यूएसबीआरएल परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने आने वाले महीनों में कोविड के कारण हुए समय के नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के निर्देश दिए। शेष भाग का कार्य मिशन मोड में पूरा किया जाना है। पूरा होने की तारीख अप्रैल 2023 है।