NEW DELHI-मानव संसाधन विकास विभाग, कल्याण भवन, बीसीसीएल द्वारा बीसीसीएल के सुरक्षा गार्डों के प्रशिक्षण के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 सप्ताह में आयोजित किया जा रहा है।
 
उसी का उद्घाटन सत्र 14.02.2022 को एचआरडी बीसीसीएल में आयोजित किया गया।
 
श्री विकास कुमार, महाप्रबंधक (एच.आर.डी) ने स्वागत भाषण दिया जिसके बाद श्री बिद्युत साहा, महाप्रबंधक (कार्मिक- औ.सं) बीसीसीएल द्वारा वक्तव्य दिया गया| 
 
सत्र का उद्घाटन श्री पीवीकेआरएम राव, निदेशक (कार्मिक) बीसीसीएल ने श्री विकास कुमार, महाप्रबंधक (एचआरडी) बीसीसीएल तथा एचआरडी टीम की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया। 
 
श्री पीवीकेआरएम राव, निदेशक (कार्मिक) बीसीसीएल ने पहल की प्रशंसा की और प्रतिभागियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया क्योंकि वे आने वाले दिनों में राष्ट्र की मूल्यवान संपत्तियों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 
सुश्री कृष्णा देबनाथ, इंस्पेक्टर सी.आई.एस.एफ ने पहले सत्र में ‘फिटनेस और आत्मरक्षा’विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया और श्रीमती श्वेता सुभाषिनी, प्रबंधक (कार्मिक)/एम.पी एंड आर बीसीसीएल ने दोपहर के सत्र में ‘शिष्टाचार संवेदीकरण’ विषय पर प्रशिक्षण दिया| 
 
14.02.2022 से शुरू हुए पहले सप्ताह में कंपनी के लगभग 25 नवनियुक्त सुरक्षा गार्डों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
 
कार्यक्रम का आयोजन श्री पीवीकेआरएम राव, निदेशक (कार्मिक) बीसीसीएल के कुशल नेतृत्व और श्री विकास कुमार, महाप्रबंधक (एच.आर.डी) बीसीसीएल के मार्गदर्शन में किया गया। 
 
श्री एम के पाण्डेय, वरिष्ठ प्रबंधक (खनन)/एचआरडी कार्यक्रम के मेजबान के रूप में उपस्थित थे और श्री एम.के पासी, मुख्य प्रबंधक (एचआरडी) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। 
 
श्री अभिषेक राय, प्रबंधक (एमपी एंड आर) बीसीसीएल भी उपस्थित थे और सक्रिय रूप से कार्यक्रम का संयोजन  किया।