कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय द्वारा पेंशन अदालत का आयोजन, जानिए पेंशनभोगियों को कैसे मिलेगा समाधान
कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय, बिलासपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली: कोयला खान भविष्य निधि कार्यालय, बिलासपुर में दिनांक 20 जून, 2023 को पेंशन अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के पेंशनरों की शिकायतों का निराकरण किया गया।
पेंशन अदालत में मुख्य रूप से पेंशन मिलना बंद होने से जुड़ी शिकायतों के बारे में सूचित किया गया। इसको लेकर पेंशनभोगियों को बताया गया कि वें अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाकर संबन्धित बैंक को भेजें, इससे उनकी समस्या का समाधान किया जा सकता है।
आयोजित पेंशन अदालत में श्री आर. के. सिन्हा सहायक क्षेत्रीय आयुक्त, कोयला खान भविष्य निधि संगठन, बिलासपुर एवं श्री आर. एस. राव मुख्य प्रबंधक एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की ओर से उपस्थित रहे, साथ ही श्री के. एस. ठाकुर कार्मिक प्रबन्धक कोरबा क्षेत्र भी उपस्थित रहे।
