SPMCILद्वारा DIPAM के दिशा - निर्देशों के अनुपालन में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत सरकार को 240.41 करोड़ रुपए के लाभांश का भुगतान।
<p> <big>एसपीएमसीआईएल ने वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक नोटों, सिक्कों, प्रतिभूति कागज़, पासपोर्ट, प्रतिभूति स्याही और अन्य प्रतिभूति उत्पादों के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया है।</big></p>

भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) , वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग (डीईए) के प्रशासनिक नियंत्रण में भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्वाधीन, अनुसूची-ए, मिनीरत्न श्रेणी-I सीपीएसई, ने डीआईपीएएम के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में भारत सरकार को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए कंपनी के 31 मार्च 2021 के अनुसार अपने निवल मूल्य के 5 % की दर से 240.41 करोड़ रुपये [वित्त वर्ष 2020-21 के लिए करोपरांत लाभ (पीएटी) का 57%] के अंतिम लाभांश का भुगतान किया है।
एसपीएमसीआईएल की ओर से श्रीमती तृप्ति पात्रा घोष, अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक ने श्री अजय अग्रवाल, निदेशक (वित्त), एसपीएमसीआईएल के साथ माननीय केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को श्री अजय सेठ, सचिव, आर्थिक कार्य विभाग तथा सुश्री मीरा स्वरूप, विशेष सचिव एवं वित्त सलाहकार, वित्त मंत्रालय की गरिमामयी उपस्थिति में लाभांश का चेक भेंट किया।
एसपीएमसीआईएल ने वर्ष 2020-21 के दौरान बैंक नोटों, सिक्कों, प्रतिभूति कागज़, पासपोर्ट, प्रतिभूति स्याही और अन्य प्रतिभूति उत्पादों के उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त किया है।
एसपीएमसीआईएल ने 2020-21 में 8288 मिलियन नग बैंक नोटों, 2757 मिलियन नग परिचालन सिक्कों, 6870 मीट्रिक टन (एमटी) प्रतिभूति कागज तथा 600.42 मीट्रिक टन (एमटी) प्रतिभूति स्याही का उत्पादन किया है। वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनी का प्रचालनों से राजस्व 4712.57 करोड़ रुपए रहा और कर पूर्व लाभ 789.74 करोड़ रुपए है।
