21अप्रैल को राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस मनायेगी पीआरएसआई
<p> <big><span [removed] 14.4px;">पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) नागपुर चैप्टर की ओर से गुरूवार,21 अप्रैल को राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस का आयोजन किया गया है।</span></big></p>

NEW DELHI- पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) नागपुर चैप्टर की ओर से गुरूवार,21 अप्रैल को राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस का आयोजन किया गया है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 21 अप्रैल को राष्ट्रीय जन संपर्क दिवस समारोह मनाया जाता है।
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अभी तक पीआरएसआई सारे कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित कर रही थी। किंतु,इसी समारोह से प्रत्यक्ष आयोजन का सिलसिला फिर से प्रारंभ किया जा रहा है।
इस वर्ष की थीम 'बिल्डिंग ट्रस्ट :शेपिंग अप न्यू वर्ल्ड विद पी आर' है। गुरुवार 21 अप्रैल की शाम 5 बजे आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री. हेमराज बागुल,निदेशक,सूचना एवं जनसंपर्क ,नागपुर एवं अमरावती रीजन उपस्थित रहेंगे।
सिविल लाइंस स्थित रवि भवन के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित इस समारोह में श्री. यशवंत मोहिते (महाजेनको) को उत्कृष्ट कार्य के लिए 'पीआरओ ऑफ द इयर' के रूप में सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह,लगातार योगदान और सहयोग के लिए संस्था के उपाध्यक्ष श्री. एम एम देशमुख का भी सत्कार किया जायेगा।
पी आर एस आई के पदाधिकारियों ने जन संपर्क कार्य से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।
