पावरग्रिड ने सीएचसी में प्रदान किए प्रमुख चिकित्सा उपकरण
<div> <big>बिहार अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (बीआरईडीए) ने बिहार राज्य में कार्यान्वित की जा रही कंपनी की ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजना से सार्वजनिक क्षेत्र के एसजेवीएन से 3.11 रुपये प्रति किलोवाट के खोजे गए टैरिफ पर 200 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए आशय पत्र जारी किया है। </big></div> <div> </div>

NEW DELHI-बिहार अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (बीआरईडीए) ने बिहार राज्य में कार्यान्वित की जा रही कंपनी की ग्रिड से जुड़ी सौर ऊर्जा परियोजना से सार्वजनिक क्षेत्र के एसजेवीएन से 3.11 रुपये प्रति किलोवाट के खोजे गए टैरिफ पर 200 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए आशय पत्र जारी किया है।
बिहार विद्युत नियामक आयोग (बीईआरसी) द्वारा टैरिफ की मंजूरी के बाद आशय पत्र जारी किया गया है।
एसजेवीएन जल्द ही 25 साल की अवधि के लिए बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी (बीएसपीएचसी) के साथ एक पीपीए पर हस्ताक्षर करेगा।
श्री नंद लाल शर्मा सीएमडी ने बताया कि एसजेवीएन ने अगस्त 2021 में ई-रिवर्स नीलामी के दौरान ओपन कॉम्पिटिटिव टैरिफ बिडिंग प्रक्रिया के माध्यम से 200 मेगावाट @ INR 3.11 / यूनिट ऑन बिल्ड ओन एंड ऑपरेट (बीओओ) के आधार पर बिहार में ग्रिड कनेक्ट सोलर पावर प्रोजेक्ट हासिल किया था।
श्री नंद लाल शर्मा ने आगे बताया कि इस परियोजना के निर्माण और विकास की संभावित लागत रु. 1000 करोड़ है।
इस परियोजना से एक वर्ष में 420.48 एमयू उत्पन्न होने की उम्मीद है और 25 वर्षों की अवधि में उत्पादन 10512 एमयू होगा।
