NEW DELHI-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शाम 6 बजे कच्छ के धोरडो स्थित महिला संत शिविर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। समाज में महिला संतों की भूमिका और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को मान्यता देने के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 
 
धोरडो में आयोजित संगोष्ठी में 500 से अधिक महिला संत शामिल होंगी।
 
संगोष्ठी में संस्कृति, धर्म, महिला उत्थान, सुरक्षा, सामाजिक स्थिति और भारतीय संस्कृति में महिलाओं की भूमिका पर सत्र शामिल होंगे। महिलाओं की उपलब्धियों के साथ-साथ महिलाओं को लाभान्वित करने वाली केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
 
संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री सुश्री स्मृति जुबिन ईरानी, ​​केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति डॉ. भारती प्रवीण पवार भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में साध्वी ऋतंभरा, महा मंडलेश्वर कंकेश्वरी देवी सहित अन्य शामिल होंगे।