GAIL Initiative- गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए गेल इंडिया द्वारा निर्मित 500 सीएनजी से चलने वाली नाव राष्ट्र को समर्पित
<div> <big>माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण के अनुकूल संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) से चलने वाली 500 नौकाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। यह कदम गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक दूरगामी पहल है।</big></div> <div> </div>

NEW DELHI- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण के अनुकूल संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) से चलने वाली 500 नौकाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। यह कदम गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक दूरगामी पहल है।
इन नावों को यहां नमो घाट पर गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा निर्मित भारत के पहले तैरते सीएनजी स्टेशन से सीएनजी की आपूर्ति की जा रही है।
वाराणसी नगर निगम (वीएनएन) के सहयोग से गेल की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के तहत सीएनजी पर चलने के लिए पेट्रोल/डीजल से चलने वाली नावों का रूपांतरण भी किया गया।
वीएनएन ने वाराणसी स्मार्ट सिटी को परियोजना के समन्वयक के रूप में नियुक्त किया, जबकि मेकॉन लिमिटेड सीएनजी पर चलने वाली नावों के रूपांतरण के लिए इंजीनियरिंग और परामर्श सेवाएं प्रदान कर रहा है।
गंगा नदी के विभिन्न घाटों के पार मौजूद कई नावों का उपयोग पर्यटकों द्वारा पवित्र शहर वाराणसी की यात्रा के दौरान किया जाता है। हालांकि, पारंपरिक ईंधन से रिसाव और निकास एक प्रमुख चिंता का विषय है जो गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता और समुद्री जीवन को प्रभावित करता है।
सीएनजी में परिवर्तन से न केवल प्रदूषण कम होगा बल्कि ईंधन पर होने वाली बचत से नाविकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
जहां अब तक 500 नावों को सीएनजी में बदला जा चुका है, वहीं अन्य नावों को भी स्वच्छ ईंधन में बदलने का काम तेज गति से चल रहा है।
