पीएलएल ने भारतीय गैस एक्सचेंज पर गैस बेचने के लिए अपनी पहली बोली लगाई

नई दिल्ली: पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड (पीएलएल) ने भारतीय गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) पर गैस बेचने के लिए अपनी पहली बोली 25 सितंबर, 2020 को लगाई।
पीएलएल ने भारत सरकार के गैस आधारित अर्थव्यवस्था को पारदर्शी तरीके से बाजार आधारित गैस की कीमतों की खोज के साथ आगे बढ़ाने और देश में गैस हब के विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया।
