नई दिल्ली: सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने 4 मई को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) के अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक के पद के लिए एक रिक्ति जारी की हैं। वर्तमान में श्री के. श्रीकांत कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक के रूप में कार्यरत हैं और उनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2023 को पूरा होगा। 
 
नौकरी विवरण और जिम्मेदारियां
 
सीएमडी कंपनी का मुख्य कार्यकारी होता है और निर्देशक मंडल और सरकार/शेयरधारकों के प्रति अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक जवाबदेह होता है। सीएमडी कंपनी के कुशल कामकाज के लिए और अपने कॉर्पोरेट उद्देश्यों और प्रदर्शन मापदंडों को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार है।
 
योग्यता:
 
आवेदक ने इंजीनियरिंग / चार्टर्ड अकाउंटेंट / कॉस्ट अकाउंटेंट / पोस्ट ग्रेजुएट / ग्रेजुएट के साथ MBA / PGDIM कोर्स किसी प्रमुख संस्थान से कर रखा हो तभी वो पात्र है।
 
अनुभव:
 
आवेदक के पास वित्त/व्यवसाय विकास/उत्पादन/संचालन/विपणन/परियोजना प्रबंधन में पिछले 10 वर्षों के दौरान कम से कम 5 वर्षों का संचयी अनुभव एवं कार्यक्षमता किसी बड़े संगठन में होना आवश्यक हैं। विद्युत क्षेत्र में अनुभव वांछनीय है।
 
वेतनमान की जानकरी:
 
केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के लिए
 
पात्र वेतनमान
 
(i) 8250-9250 रुपये (आईडीए) 01/01/1992 से पहले
(ii) 11500-13500 रुपये (आईडीए) पोस्ट 01/01/1992
(iii) 23750-28550 रुपये (आईडीए) पोस्ट 01/01/1997
(iv) रुपये 62000-80000 (आईडीए) पोस्ट 01/01/2007
(v) रुपये 150000-300000 (आईडीए) पोस्ट 01/01/2017
(vi) 22400-24500 रुपये (सीडीए) पूर्व संशोधित
(vii) रुपये 67000-79000 (सीडीए) पोस्ट 01/01/2006
(viii) 182200-224100 रुपये (स्तर 15) सीडीए
 
पात्र वेतनमान में आवश्यक सेवा की न्यूनतम अवधि रिक्ति की तिथि के अनुसार आंतरिक उम्मीदवारों के लिए एक वर्ष और अन्य के लिए दो वर्ष होगी।
 
 
13-07-2023 को दोपहर 03 बजे तक ही आवेदन प्राप्त किए जाएंगे इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अधूरे आवेदन और निर्धारित समय/तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों को अस्वीकार कर दिया जाएगा। 
 
अधिक जानकारी हेतु आप पीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।