नई दिल्ली: डिजिटल मोड के माध्यम से शुल्क भुगतान को बढ़ावा देने और शुल्क प्लाजा के माध्यम से निर्बाध मार्ग प्रदान करने के लिए, सरकार ने  15/16 फरवरी 2021 की मध्यरात्रि राष्ट्रीय राजमार्गों पर शुल्क प्लाजा की सभी लेन को "शुल्क प्लाजा की फास्टैग लेन" के रूप में घोषित किया है। 
 
 वर्तमान में, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी शुल्क प्लाजा पूरी तरह से FASTag प्रणाली से सुसज्जित हैं। FASTag लेन के रूप में सभी लेन की घोषणा के बाद, 14 फरवरी 2021 को 80% से FASTag की कुल पहुंच लगभग 96% तक पहुंच गई है।
 
 
 
उपयोगकर्ता शुल्क की वसूली के लिए प्रौद्योगिकी में सुधार एक सतत प्रक्रिया है; सरकार इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से विकास कर रही है।
 
यह केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा गया हैं।