सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर में "एनवायरनमेंट, इकोनॉमिक्स एंड एथिक्स" विषय पर एक दिवसीय सत्र का आयोजन क्षेत्रीय निदेशक,  श्री आई.डी. नारायण की अध्यक्षता में किया गया।
 
इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ रक्षा सिंह ने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए स्वच्छता, कचरा प्रबंधन पर बल दिया।
 
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संस्थान 5 के विभिन्न विभागों के अधीकारी/कर्मचारी , महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अंजू नारायण अपने महिला मंडल के सदस्यों के साथ उपस्थित थे।