New Delhi- आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण शुरुआत करते हुए 01 सितम्बर से आगामी 31 अक्तूबर तक अधिकारियों के लिए सेवा नियमों एवं सम्बद्ध विषयों पर ऑनलाइन, अवेयरनेस सह नॉलेज अपडेशन सेशन के 75 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। यह सत्र कार्यदिवसों में संध्या  चार बजे से आधे घंटे का रखा गया है जिसे ऑनलाइन लिंक के ज़रिए देखा जा सकता है। 
 
एसईसीएल में कर्मियों के नॉलेज अपडेशन के उद्देश्य से मिशन नचिकेता(NACHIKETA) की शुरुआत की गई है। 
 
देश में सर्वाधिक कोयला उत्‍पादन करने वाली कम्‍पनी है,साउथ ईस्‍टर्न कोलफील्‍ड्स लिमिटेड का कोयला दो राज्‍यों, छत्‍तीसगढ एवं मध्‍य प्रदेश राज्‍य में फैला हुआ है तथा कम्‍पनी में 67-खदानें संचालित है।
 
26 खदानें - मध्‍य प्रदेश राज्‍य में और 41-खदानें छत्‍तीसगढ राज्‍य में स्थित है. और इसमें से दोनों प्रदेशों में कुल मिलाकर 46 भूमिगत खदानें और 21 खुली खदानें हैं, इसके साथ ही कोल इंडिया लिमिटेड से लीज आधार पर पश्चिम बंगाल में दानकुनी में स्थित कोल कार्बोनाईजेशन प्‍लांट दानकुनी कोल काम्‍पलैक्‍स (डीसीसी) का भी संचालन करती है।