ओआईएल और एनआरल ने सयुंक्त रूप से किया 'मीडिया कनेक्ट' का आयोजन
ऑयल इंडिया लिमिटेड और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने संयुक्त रूप से प्रेस सूचना ब्यूरो - पीआईबी, भारत सरकार के तत्वावधान में 'मीडिया कनेक्ट' का किया आयोजन।

नई दिल्ली : ऑयल इंडिया लिमिटेड और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने संयुक्त रूप से प्रेस सूचना ब्यूरो - पीआईबी, भारत सरकार के तत्वावधान में गतिविधियों और दृष्टिकोणों पर प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों से असम के प्रसिद्ध पत्रकारों के साथ गुवाहाटी में एक ज्ञान साझा करने का कार्यक्रम 'मीडिया कनेक्ट' का आयोजन किया।
डॉ. रंजीत रथ, सीएमडी-ऑयल, श्री बीजे फुकन, एमडी-एनआरएल और श्री राजीव जैन, एडीजी-पीआईबी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मीडिया घरानों की सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम में देखी गई।
पत्रकारों ने कार्यक्रम में गहरी दिलचस्पी दिखाई जिसकी वजह से इंटरएक्टिव सत्र को दो घंटे से अधिक समय तक के लिए बढ़ाया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |
