नई दिल्ली : ईसीएल मुख्यालय के प्रशासनिक खंड में आज 05 मई 2023 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल “संकल्प” का उद्घाटन ईसीएल के मण्डल द्वारा किया गया । 

इस कॉन्फ्रेंस हॉल में बुद्ध भगवान की एक मूर्ति स्थापित किया गया है। इस हॉल में संकल्प से सफलता की ओर प्रदर्शित एक चित्र का भी अनावरण किया गया । 

 

इस मौके पर ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक श्री ए. पी. पंडा ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत दिनों से एक अच्छे कॉन्फ्रेंस हॉल की कमी महसूस हो रही थी जो अब पूरी हो गयी है | उन्होंने इस कार्य को अंजाम देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया तथा समयबद्ध अवधि में हॉल  का कार्य पूर्ण करने के लिए सिविल विभाग, अभियंता एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।