स्पेशल ओलंपिक्स के लिए राष्ट्र स्तरीय बैडमिंटन चयन - सह -कोचिंग कैंप बोकारो में आयोजित
<div> <big>जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक्स में </big><span [removed]="" 14.4px;"="">जून 2023 में<big> </big><big>भारत के दिव्यांग बच्चे भाग ले कर देश का नाम रोशन करेंगे। इसकी तैयारी 27 जून को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-4 एफ स्थित बीएसएल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन के लिए राष्ट्रीय चयन -सह -कोचिंग कैंप के उद्घाटन से हुई।</big></div> <div> <big> </big></div>

NEW DELHI- जर्मनी में होने वाले स्पेशल ओलंपिक्स में जून 2023 में भारत के दिव्यांग बच्चे भाग ले कर देश का नाम रोशन करेंगे। इसकी तैयारी 27 जून को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-4 एफ स्थित बीएसएल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन के लिए राष्ट्रीय चयन -सह -कोचिंग कैंप के उद्घाटन से हुई।
बैडमिंटन के लिए चयन- सह -कोचिंग कैम्प का आयोजन बोकारो स्टील प्लांट के सीएसआर के तहत स्पेशल ओलंपिक भारत के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है. कोचिंग कैम्प में उतराखंड, तमिलनाडू, राजस्थान, कर्नाटक,पंजाब, पांडिचेरी, ओडिशा, गुजरात, गोआ, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, केरल, झारखंड, आँध्रप्रदेश, महाराष्ट्र एवं हिमाचल प्रदेश के बच्चों का चयन किया जाएगा तथा बैडमिन्टन खेलने के विभिन्न नियमों एवं गुरों से अवगत कराया जाएगा।
यह कैम्प सेल के स्वर्ण जयंती वर्ष में आयोजित किया जा रहा है।
