नई दिल्ली : एनटीपीसी विभिन्न विषयो पर जागरूकता फ़ैलाने हेतु समय-समय पर कार्यशाला आयोजित करती रहती है। इसी क्रम में एनटीपीसी सिम्हाद्री में 'जंग नियंत्रण और संरक्षण' के विषय पर पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन श्री एस.के. सिन्हा, एचओपी ने  किया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य विशाखापत्तनम के तटीय क्षेत्र के उद्योगों में संक्षारण रोकथाम में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना था। एनटीपीसी सिम्हाद्री में आयोजित इस कार्यशाला में उद्योगों और शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के माध्यम से विशेष तकनीकी सत्र का भी आयोजन किया गया।
 

इस कार्यशाला में तटीय उद्योगों के 49 प्रतिनिधियों ने भाग लिया - भारतीय पेट्रोलियम और ऊर्जा संस्थान, एचपीसीएल-विशाख रिफाइनरी, आरआईएनएल, भारतीय नौसेना, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, हिंदुजा पावर, आईएसटीडी, एशियन पेंट्स, सेंट गोबेन, एआईएमटेक, आईआईपीई, एआईएम टेक, एचएसएल, आईएसटीडी, आदि। एनटीपीसी की ओर से एनटीईसीएल वल्लुर, एनटीपीसी कवास और एनटीपीसी सिम्हाद्री जैसी दक्षिणी क्षेत्र की परियोजनाएं मौजूद रहीं।