एनटीपीसी ने अपनी विदेशी क्षमता में किया पहली बार विस्तार; शुरू की बांग्लादेश में परियोजना
इस नए विस्तार से राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) की स्थापित क्षमता में बढ़ोतरी हुई है और यह 72304 मेगावाट तक पहुंच गई है।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) ने पहली बार विदेश में अपनी परियोजना का विस्तार किया है और इसकी शुरुआत एनटीपीसी ने बांग्लादेश से की हैं। समूह ने हाल ही में बांग्लादेश के रामपाल, मोंगला, बागेरहाट में स्थित 1320 मेगावाट (2x660) क्षमता के मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट (एमएसटीपीपी) की 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-1 को जोड़ा है।
इस परियोजना को एनटीपीसी लिमिटेड की एक विदेशी संयुक्त उद्यम कंपनी बांग्लादेश-इंडिया फ्रेंडशिप पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (बीआईएफपीसीएल) के सहयोग से निष्पादित किया गया हैं। परियोजना का सफल समापन राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम द्वारा शुरू की जाने वाली प्रत्येक परियोजना में नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
