NEW DELHI- यूएनडीपी के तत्वावधान में, एनटीपीसी ने माई एशिया कंसल्टिंग कंपनी लिमिटेड म्यांमार के साथ, कृषि क्षेत्र में सौर आधारित प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के लिए म्यांमार के अंदरूनी इलाके में बागान जिले के दा खोन टाइन मठ में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
 
 प्रशिक्षण का आयोजन यूएनडीपी के अधिकारियों की उपस्थिति में स्थानीय सलाहकारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास विंग द्वारा किया गया था। न्यांग-यू और मायिंगियन कस्बों के लगभग 50 प्रतिभागियों ने इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया।
 
 एनटीपीसी म्यांमार में सौर आधारित प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए यूएनडीपी, म्यांमार को परामर्श सेवाएं प्रदान कर रहा है।