New Delhi- भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने सशस्त्र बलों (सैन्य इंजीनियरिंग सेवा) को अक्षय ऊर्जा बिजली की आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है। अक्षय ऊर्जा स्रोतों से बिजली की सोर्सिंग के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा यह पहला समझौता है। यह सशस्त्र बलों के क्रमिक डीकार्बोनाइजेशन की ओर जाएगा।
 
एनटीपीसी सोलापुर से आरई बिजली के बिजली खरीद समझौते और शीघ्र बनने वाले एनटीपीसी खावड़ा से आरई बिजली के लिए बिजली उपयोग समझौते पर एनटीपीसी के महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) श्री ए के श्रीवास्तव, एनटीपीसी आरईएल के एजीएम (वाणिज्यिक) श्री सुनीत कुमार और डीजीडब्ल्यू  मेजर जनरल अशोक कुमार ने आज चंडीगढ़ में हस्ताक्षर किए।  
 
लेफ्टिनेंट जनरल एनके खंडूरी, सेना कमांडर, चीफ ऑफ स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल वीबी नायर, मेजर जनरल पीएस चड्ढा और श्री मोहित भार्गव, सीईओ, एनटीपीसी आरईएल और कार्यकारी निदेशक, अक्षय ऊर्जा, एनटीपीसी उपस्थित थे।