हैदराबाद: एनएमडीसी ग्लोबल ग्रेस कैंसर रन 2021 को आज हैदराबाद में लॉन्च किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तेलंगाणा की  माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल डॉ. तमिलसाई सुंदरराजन थी।  
 
विशिष्ट अतिथि के रूप में  श्री सुमित देब, अध्यक्ष सह प्रबंध‍ निदेशक ,  एनएमडीसी और डॉ. चिन्नाबाबू सुंकवल्ली, सीईओ, ग्रेस कैंसर फाउंडेशन उपस्थित रहे । फिट इंडिया मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए, एनएमडीसी भारत की  आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में 10 अक्टूबर, 2021 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले कैंसर जागरूकता रन में सहयोग   कर रहा है।
 
भारत के माननीय पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी द्वारा दि. 22 अगस्त, 2021 को रन के लिए फ़्लायर का अनावरण किया गया।
 
इसके बाद  4 सितंबर, 2021 को चिकित्सा विशेषज्ञों और डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा  'कैंसर के मिथकों को दूर करने'  पर एक वर्चुअल   जागरूकता वार्ता का आयोजन किया गया।
एनएमडीसी ने हैदराबाद में प्रत्‍यक्ष रूप से और दुनिया भर में वर्चुअलर रूप से   तीन श्रेणियों - 5K, 10K, और 21.1K में स्वतंत्रता मैराथन आयोजित करने के लिए ग्रेस कैंसर फाउंडेशन के साथ भागीदारी की है।
 
 आज़ादी की अमृत महोत्‍सव  समारोहों  के एक भाग के रूप में एनएमडीसी  द्वारा  इसका  आयोजन अपनी  तीन प्रमुख परियोजना स्थानों - बैलाडीला, दोणिमलै और एनआईएसपी में  प्रत्‍यक्ष  रूप से भी आयोजित करेगा ।
 
मुख्य अतिथि डॉ. तमिलसाई सुंदरराजन, तेलंगाणा की माननीय राज्यपाल और पुडुचेरी की उप राज्यपाल ने इस कार्यक्रम को कैंसर रोगियों और कैंसर से निदान प्राप्‍त लोगों को समर्पित किया। आज़ादी का अमृत महोत्सव में आज़ादी की भावना पर बोलते हुए, डॉ सुंदरराजन ने प्रत्येक को कैंसर से आज़ादी के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
श्री सुमित देब, अध्यक्ष सह प्रबंध‍ निदेशक , एनएमडीसी कैंसर से बढ़ती मृत्यु दर और इस पर जागरूकता पैदा करने की सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, "एनएमडीसी ने भारत @75 को मनाने के लिए विभिन्न खेल, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है।
 
 एक नए भारत की कल्पना करना जो दोनों शारीरिक और मानसिक रूप से एक सक्रिय जीवन शैली को अपनाता है - ग्लोबल कैंसर रन 2021 का समर्थन करना और आंदोलन का हिस्सा बनना हमारी खुशी है।"