एनएमडीसी का अगस्त माह में बेहतरीन रिकार्ड प्रदर्शन।
<div> <span [removed] 14.4px;"> पिछले महीनों के भांति ही अगस्त में भी कंपनी के 6 दशक के इतिहास में किसी भी अगस्त माह में सर्वाधिक उत्पादन का रिकार्ड दर्ज किया गया। </span></div>

हैदराबाद: एनएमडीसी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अगस्त माह में लौह अयस्क के 3.06 एमटी उत्पादन एवं 2.91 एमटी बिक्री का एक और नया रिकार्ड स्थापित किया। पिछले महीनों के भांति ही अगस्त में भी कंपनी के 6 दशक के इतिहास में किसी भी अगस्त माह में सर्वाधिक उत्पादन का रिकार्ड दर्ज किया गया।
उत्पादन में अगस्त, 2020 की तुलना में 89 % की वृद्धि दर्ज हुई जबकि माह के दौरान बिक्री में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 63 % की वृद्धि हुई।
इस वित्त वर्ष में अगस्त, 2021 तक उत्पादन एवं बिक्री पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में क्रमश: 44 % तथा 45 % अधिक रही।
एनएमडीसी टीम द्वारा आशा से बेहतर प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए एनएमडीसी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री सुमित देब ने कहा कि “इस वर्ष के पहले पांच महीने का निष्पादन अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं। मैं वित्त वर्ष 2022 में लक्ष्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखने के लिए प्रत्येक कर्मचारी की सराहना करता हूं।”
