हैदराबाद- भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने अपने प्रधान कार्यालय तथा सभी परियोजनाओं में "एकता की दौड़ "के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस 2021 तथा आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।
 
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर एनएमडीसी ने हैदराबाद में चाचा नेहरू पार्क के निकट  स्पोर्ट्स कोचिंग फाउंडेशन में दौड़ आयोजित की।
 
श्री सुमित देब, अध्यक्ष -सह - प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने एनएमडीसी कर्मचारियों को "राष्ट्रीय एकता दिवस" की प्रतिज्ञा दिलवाई और "रन फार यूनिटी" का शुभारंभ किया।
 
राष्ट्रीय एकता दिवस पर श्री सोमनाथ नंदी, निदेशक (तकनीकी), श्री दिलीप कुमार मोहंती, निदेशक (उत्पादन), श्री के प्रवीण कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक एवं विधि) तथा एनएमडीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागिता की।
 
एनएमडीसी कार्मिकों ने विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के साथ दौड़ में प्रतिभागी की तथा भारत के लौह पुरुष को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एनएमडीसी भारत @75 को मनाने के लिए विभिन्न खेलकूद, शैक्षिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित कर रहा है।
 
इस अवसर पर श्री सुमित देब ने कर्मचारियों को सरदार वल्लभभाई पटेल की सत्य निष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता तथा भारत की एकता के लिए उनके फौलादी संकल्प  का अनुसरण करने के लिए प्रोत्साहित किया।
 
उन्होंने कहा कि "आज जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम हमारे राष्ट्रीय नेताओं द्वारा की गई संकल्पना के अनुसार भारत का निर्माण करें । आत्मनिर्भर भारत की इस यात्रा में एनएमडीसी देश की आधारभूत सुविधाओं की पूर्ति करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।