एनएमडीसी ने मनाया आजादी के 75 वर्ष का उत्सव
<p> <big>इस अवसर पर श्री सुमित देब, सीएमडी, एनएमडीसी ने राष्ट्र के निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के योगदान तथा विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ता का प्रदर्शन करते हुए प्रदान की गई सेवा का भी उल्लेख किया ।</big></p>

हैदराबाद : भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक नवरत्न कम्पनी एनएमडीसी ने अपने मुख्यालय तथा सभी परियोजनाओ में भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ।
श्री सुमित देब, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, एनएमडीसी ने मुख्यालय में वारिष्ठतम कर्मचारी श्री ए. शंकरैया के साथ धवजारोहण किया । इस अवसर पर एनएमडीसी के कार्यात्मक निदेशक श्री पी. के. सतपथी, निदेशक (उत्पादन), श्री अमिताभ मुखर्जी, निदेशक (वित्त), श्री आलोक कुमार मेहता, निदेशक (वाणिज्य),श्री सोमनाथ नंदी, निदेशक (तकनीकी) तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित थे । समारोह का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के शारीरिक दूरी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया ।
इस अवसर पर श्री सुमित देब, सीएमडी, एनएमडीसी ने कहा कि “भारत ने कोविड-19 के विरुद्ध मजबूती से संघर्ष किया है, ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन किया है तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वदेशी एवं स्वराज के सिद्धांतों का सम्मान कर रहा है । स्वतंत्र भारत के 75 वर्ष को मनाने के लिए भारत सरकार ने स्वतंत्रता संग्राम की याद में 75 सप्ताह के आजादी के अमृत महोत्सव का प्रारंभ किया है । मैं गौरवपूर्वक आप सबको हमारे राष्ट्र के इतिहास एवं विरासत का सम्मान करने वाले इस आंदोलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूँ ।"
उन्होंने राष्ट्र के निर्माण में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के योगदान तथा विपरीत परिस्थितियों में भी दृढ़ता का प्रदर्शन करते हुए प्रदान की गई सेवा का भी उल्लेख किया ।
