नई दिल्ली: एनएचपीसी लिमिटेड, ने 29 सितंबर 2020 को अपने कॉर्पोरेट कार्यालय, फरीदाबाद से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी 44 वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) की मेजबानी की। कंपनी के प्रबंधन ने मार्च, 2020 में भुगतान किए गए 1.18 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश को मिलाकर, वर्ष 2019-20 के लिए 1.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की सिफारिश की। श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने एजीएम में शेयरधारकों को संबोधित किया जिसमें एनएचपीसी बोर्ड के सदस्य और कंपनी सचिव, एनएचपीसी भी उपस्थित थे।
सीएमडी ने COVID-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद NHPC द्वारा की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 
श्री सिंह ने बताया कि कंपनी ने कुल 9,771.59 करोड़ रुपये की कमाई की थी जिसमें  वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान 8,735.41 करोड़ रुपये का रिवेन्यु फ़्रॉम ऑप्रेशन्स  और 3,007.17 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफ़िट आफ़्टर टैक्स था।