NEW DELHI-बेहतर समन्वय और सद्भाव के लिए एनएचपीसी 2000 मेगावाट सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना द्वारा अरुणाचल प्रदेश और असम दोनों के ठेकेदारों / पीआरडब्ल्यू (पीस रेट वर्कर्स) और उनके कर्मचारियों के बीच एक सभा का आयोजन किया गया था।
 
 कार्यक्रम के दौरान श्री बिस्वजीत बसु, निदेशक (परियोजना), एनएचपीसी और परियोजना में तैनात वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  इस अवसर पर उपस्थित अरुणाचल और असम के सभी हितधारकों ने परियोजना को शीघ्र पूरा करने के लिए अपनी एकजुटता व्यक्त की और पूर्वोत्तर क्षेत्र में जलविद्युत के विकास में एनएचपीसी को अपना पूर्ण समर्थन दिया।