एनएचपीसी सेवा-II पावर स्टेशन ने किया विद्युत उत्पादन पुन आरंभ
<p> <big><span [removed] 14.4px;">120 MW एनएचपीसी सेवा -॥ पावर स्टेशन, माश्का (जम्मू व कश्मीर), ने दिनांक 21 फरवरी 2022 से विद्युत उत्पादन का कार्य पुनः आरंभ कर दिया है। </span></big></p>

NEW DELHI-120 MW एनएचपीसी सेवा -॥ पावर स्टेशन, माश्का (जम्मू व कश्मीर), ने दिनांक 21 फरवरी 2022 से विद्युत उत्पादन का कार्य पुनः आरंभ कर दिया है।
सितंबर 2020 में भारी भूस्खलन ने भूमिगत हेड रेस टनल का एक बड़ा हिस्सा बहा दिया था जिसकी वजह से जल संचालन प्रणाली में बाधा उत्पन्न हुई । इस कारण से एक नया 720 मीटर लंबा बाईपास एचआरटी का निर्माण करना आवश्यक हो गया।
इस चुनौतीपूर्ण कार्य को आज सफलतापूर्वक पूरा करने के उपरांत पावर स्टेशन से विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया है। श्री ए.के. सिंह, सीएमडी, एनएचपीसी ने सेवा ॥ टीम को इस उपलब्धि के लिए सराहा और बधाई दी।
