तीस्ता-V पावर स्टेशन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
<p> <big><span [removed]="" 14.4px;"="">इस अवसर पर श्री सी.आर. दास, परियोजना प्रमुख तीस्ता-V पावर स्टेशन ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान शिविर के आयोजन उद्देश्य रक्तदान के संबंध में जागरूकता पैदा करन और समाज में इसके लाभ के संबंध में लोगों को अवगत कराना है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना की कि वे दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान के लिए आगे आए हैं। </big></p>

एनएचपीसी, तीस्ता-V पावर स्टेशन द्वारा दिनांक 19.07.2022 को परियोजना अस्पताल, बालूटार में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ब्लड बैंक, जिला अस्पताल, सिंगताम के तकनीकी सहयोग से स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (एसबीटीसी), गंगटोक के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर श्री सी.आर. दास, परियोजना प्रमुख तीस्ता-V पावर स्टेशन ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान शिविर के आयोजन उद्देश्य रक्तदान के संबंध में जागरूकता पैदा करन और समाज में इसके लाभ के संबंध में लोगों को अवगत कराना है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं की सराहना की कि वे दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान के लिए आगे आए हैं।
उन्होंने तीस्ता-V पावर स्टेशन के परियोजना अस्पताल की सीएमओ डॉ. सतरूपा भट्टाचार्जी और सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों तथा जिला अस्पताल, सिंगताम एवं एसबीटीसी के कार्मिकों के साथ-साथ ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. डेकी को भी इस आयोजन में सहयोग प्रदान करने और कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया । शिविर में 27 से अधिक रक्तदाताओं ने नेक कार्य के लिए स्वेच्छा से योगदान दिया।
इस शिविर में दान किए गए रक्त का उपयोग उन रोगियों के लिए किया जाएगा जिन्हें सिंगताम अस्पताल और तीस्ता-V पावर स्टेशन के निकटवर्ती क्षेत्रों में रक्त की आवश्यकता होगी।
