NEW DELHI-एनएचपीसी के निदेशक (परियोजना) श्री बिस्वजीत बसु ने ईडी (एसएलएचईपी) श्री विपिन गुप्ता और एनएचपीसी 2000 मेगावाट सुबनसिरी लोअर जलविद्युत परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोलाप्टुकर, डोलुंगमुख सर्कल में अरुणाचल प्रदेश के सभी ठेकेदार प्रतिनिधियों और हितधारकों के साथ एक संवादात्मक बैठक की। 
 
इस अवसर पर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। 
 
इस अवसर पर उपस्थित अरुणाचल प्रदेश के सभी हितधारकों ने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए अपनी एकजुटता व्यक्त की।
 
वर्तमान में, एनएचपीसी लिमिटेड भारत में जलविद्युत विकास के लिए सबसे बड़ा संगठन है।एनएचपीसी में, जलविद्युत परियोजनाओं की स्थापना की अवधारणा से लेकर चालू करने तक, सभी गतिविधियां निष्पादित करने की क्षमता है।
 
 एनएचपीसी लिमिटेड ने सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी विविधीकरण किया है।
 
वर्तमान में, एनएचपीसी लिमिटेड के पास 24 पावर स्टेशनों से 7071.2 मेगावाट की संस्थापित क्षमता है जिसमे संयुक्त उद्यम के माध्यम से प्राप्त की गई 02 परियोजनाएं शामिल है। 
 
इन परियोजनाओं के निष्पादन के दौरान आने वाली बाधाएं जैसे प्रतिकूल भूवैज्ञानिक परिस्थितियों, कानून व्यवस्था की जटिल समस्याएं, दुर्गम एवं दूरस्थ स्थानों को ध्यान में रखते हुए, अब तक की उपलब्धि सराहनीय है।