एन एफ एल द्वारा अपने सी एस आर कार्यों के अंतर्गत पंजाब के नवांशहर के खमांचों में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में ना केवल स्मार्ट क्लासरूम लगाए गए हैं, बल्कि स्कूल में कम्प्यूटर, फर्नीचर, साउंड सिस्टम, ऑफिस की कुर्सियां, टेबल, पंखे के साथ साथ क्लासरूम में पूरे सिविल कार्य को पूर्ण कर स्कूल को एक नया रूप दिया है, जिससे कि बच्चों को बेहतर सुविधाओं के साथ शिक्षण के तरीकों में भी खासा सुधार महसूस होगा।
 
 
स्कूल  में किए गए बाला कार्य (दीवारों पर ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक साहित्य) बच्चों को खूब आकर्षित कर रहा है।
 
पुनरुद्धार कार्य पूरा होने पर श्री राकेश कुमार मड़कन, मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी), नंगल इकाई ने एक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को संबोधित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
 
इस अवसर पर एन एफ एल के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा खमाचों ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने भी एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर एन एफ एल प्रबंधन का धन्यवाद किया।