एनसीएल ने लिया इंदौर में आयोजित पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थाई समिति की बैठक में हिस्सा
<p> <big><span [removed] 14.4px;">माननीय सांसद श्री प्रतापराव जाधव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति ने एनसीएल द्वारा किए जा रहे सीएसआर कार्यों की सराहना की।</span></big></p>

New Delhi- एनसीएल ने इंदौर में आयोजित ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थाई समिति की बैठक में अपने सीएसआर कार्यों को रखा। माननीय सांसद श्री प्रतापराव जाधव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति ने एनसीएल द्वारा किए जा रहे सीएसआर कार्यों की सराहना की। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक उत्थान के लिए नए विविध एवं नए कार्य करने की सलाह दी।
एनसीएल की ओर से सीएमडी एनसीएल श्री भोला सिंह, निदेशक (तकनीकी / संचालन और कार्मिक) डॉ अनिंद्य सिन्हा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान एनसीएल की एक सीएसआर पत्रिका का अनावरण भी किया गया।
