सिंगरौली: एनसीएल 5 से 9 अक्टूबर 2020 तक "स्वछता ही सेवा अभियान" पर एक सप्ताह के राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन कर रहा है। 
 
इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान में देशव्यापी जन भागीदारी को बढ़ावा देना और बापू के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए उत्प्रेरित करना है। ।
 
'स्वच्छ भारत’ की दृष्टि को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान वाले अनुभवी पेशेवर इस राष्ट्रीय वेबिनार में अपने अनुभव साझा करेंगे।