नई दिल्ली : भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड ने अपने मुख्यालय में देश के महान न्यायविद, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ , समाज सुधारक, वंचित समाज के उद्धारक एवं स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर को 132 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। 

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निर्देशक (तकनीकी/संचालन) डॉ अनिंद्य  सिन्हा , निर्देशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण  , निर्देशक कार्मिक श्री मनीष कुमार, निर्देशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना ) श्री जितेंद्र मलिक ,एनसीएल जेसीसी सदस्य , सिस्टा पदाधिकारी , अखिल भारतीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठन सदस्य सहित अन्य महाप्रबंधक/ विभागाध्यक्षगण एवं उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सभी कर्मियों द्वारा बाबा साहेब द्वारा बताये गये मूल्यों को याद कर उन्हें अपने दैनिक जीवन में लागू करने का संकल्प लिया गया। एनसीएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों में बाबा साहेब डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूम-धाम के साथ किया गया।