नई दिल्ली : सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एनबीसीसी ने 19 अप्रैल 2023 को कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए "नेतृत्व और प्रेरणा" पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। ओएनजीसी की पूर्व सीएमडी श्रीमती अलका मित्तल ने इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में भाग लिया और श्री पी.के. गुप्ता, एनबीसीसी के सीएमडी ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
 
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उनकी नेतृत्वकारी भूमिकाओं में उत्कृष्टता प्राप्त करने और संगठन के विकास और सफलता में योगदान देने के लिए सशक्त बनाना और प्रेरित करना था। इसमें एनबीसीसी के बोर्ड स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया और सभी स्तरों पर लैंगिक विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंटरैक्टिव सत्र का भी आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की और कहा की यह हमारा सौभाग्य हैं की विशिष्ट अतिथि एवं एनबीसीसी के वरिष्ठ अधिकारियो से हमें सीखने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीमती अलका मित्तल और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने कार्यक्रम का समापन किया। एनबीसीसी ने लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने और भविष्य में भी इस तरह की पहल के माध्यम से अपनी महिला कर्मचारियों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।