एमओपीएनजी श्री धर्मेंद्र प्रधान ने 5 सीएनजी फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया
<p> एमओपीएनजी श्री धर्मेंद्र प्रधान ने 5 सीएनजी फ्यूल स्टेशन का उद्घाटन किया</p>

पुणे: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुणे और नासिक में महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड-एमएनजीएल के 5 सीएनजी ईंधन स्टेशनों का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया।इन नए सीएनजी स्टेशनों को जोडऩे के साथ ही एमएनजीएल के सीएनजी स्टेशनों की कुल संख्या अब 100 पहुंच गई है।
उन्होंने नासिक में एलएनजी स्टेशन पर सिविल कार्य शुरू करने, नासिक में बसों को सीएनजी आपूर्ति शुरू करने और मोबाइल ईंधन भरने वाली इकाई के माध्यम से पुणे में असेवित क्षेत्रों में सीएनजी वितरण के लिए एक और अग्रणी पहल शुरू करने पर एमएनजीएल को बधाई भी दी ।इन नई पहलों और मील के पत्थर से पुणे और नासिक से सटे क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को परिवहन के लिए सीएनजी और अन्य हरित ईंधन की आपूर्ति बढ़ेगी, उत्सर्जन में कटौती करने में मदद मिलेगी और इन शहरों को हरा और स्वच्छ भी बनाया जा सकेगा ।
इस पर उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि आज इन 5 सीएनजी स्टेशनों के लोकार्पण के साथ ही देश में अब लगभग २५०० सीएनजी स्टेशनों का नेटवर्क है, जो मई २०१४ तक देश में सीएनजी स्टेशनों की संख्या लगभग दोगुनी है ।यह मोदी सरकार की गति और पैमाने का बहुत बड़ा प्रमाण है ।
