कोयला मंत्रालय ने दी एसईसीएल की 63 खदानों को स्टार रेटिंग,पढ़िए पूरी खबर
ओपनकास्ट और भूमिगत मिलाकर कुल 51 खदानों को 3 या उससे अधिक की स्टार रेटिंग मिली है।

एसईसीएल की खदानों द्वारा स्टार रेटिंग हासिल करने पर सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने कहा कि एसईसीएल के लिए कोयला उत्पादन जितना महत्वपूर्ण है उतना ही महत्वपूर्ण कोयले की गुणवत्ता भी है। उन्होंने आगे कहा की "पर्यावरण, परियोजना प्रभावितों को जल्द से जल्द रोजगार, सुरक्षा मानकों का पालन, श्रमिक कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किए जा रहे हमारे प्रयासों का ही यह नतीजा है कि इतनी बड़ी संख्या में हमारी खदानों ने स्टार रेटिंग हासिल की है।' हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी साथी इसके लिए बधाई के पात्र हैं और मैं सभी को शुभकामनाएँ देता हूँ।
कोयला मंत्रालय द्वारा जारी की गई इस सूची में जिन 63 खदानों को स्टार रेटिंग प्रदान की गई है उनमें 21 ओपनकास्ट खदान और 42 भूमिगत खदान शामिल हैं। ओपनकास्ट खदानों में जगन्नाथपुर, जामपाली, शारदा, कंचन, महान-2, धनपुरी और बिजारी खदानों को 3 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं भूमिगत खदानों में खैरहा, एनसीपीएच आर-6, रानी अटारी, विंध्या, कपिलधारा, पाली, सूराकछार, बगदेवा, भटगाँव, कुरजा, रजगामार आदि खदानों ने 4 स्टार रेटिंग हासिल की है।
