एनसीएल में शुरू हुआ खनन कौशल केंद्र
<p> युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक ट्रेड में प्रशिक्षित करेगी एनसीएल स्किल काउंसिल फॉर माइनिंग (एससीएमएस) की मदद से होगा विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड </p>

सिंगरौली: युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक ट्रेड में प्रशिक्षित करेगी एनसीएल स्किल काउंसिल फॉर माइनिंग (एससीएमएस) की मदद से होगा विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में सोमवार को सीएमडी श्री पी के सिन्हा व कार्यकारी निदेशकगणों ने खनन कौशल केंद्र का शुभारंभ किया।
एनसीएल के सीईटीआई में पूर्णत: सुसज्जित एवं संचालित इस केंद्र में स्किल काउंसिल फॉर माइनिंग (एससीएमएस) की मदद से आस पास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।
निगमित सामाजिक दायित्व के तहत स्थानीय युवाओं के कौशल विकास के लिए स्किल काउंसिल फॉर माइनिंग सेक्टर (एससीएमएस) के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम में एनसीएल , कुल 480 युवाओं को एचईएमएम मैकेनिक, माइन इलेक्ट्रीशियन , माइन वेल्डर, डाटा एंट्री ऑपरेटर इत्यादि संवर्गों में प्रशिक्षित करेगी तथा उन्हें “राष्ट्रीय कौशल योग्यता दिशा निर्देश” (एनसीएफक्यू) के अनुसार प्रमाणपत्र भी देगी ।
भारत सरकार के 'स्किल इंडिया' कार्यक्रम को बल देता एनसीएल के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की पूर्ण एवं विस्तृत जानकारी एनसीएल की वेबसाइट पर उपलब्ध है | आने वाले समय में खनन कौशल केंद्र को एक आधुनिक सर्वसुविधा युक्त भवन में एक एकेडमी के रूप में स्थापित करने की योजना है ।
गौरतलब है कि स्किल काउंसिल फॉर माइनिंग सेक्टर (एससीएमएस), भारतीय खनिज उद्योग महासंघ तथा खान मंत्रालय के सहयोग से संचालित एक शीर्ष निकाय है जो राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के उद्देश्यों के अनुसार खनन क्षेत्र में कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देता है तथा खनन उद्योग के लिए कुशल कर्मी उपलब्ध कराता है |
