एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया खनिक अभिनंदन दिवस
कार्यक्रम के दौरान खनिक अभिनंदन दिवस पर एनसीएल परिवार के विभिन्न सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।

नई दिल्ली : भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 'खनिक अभिनंदन दिवस' के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सिंगरौली स्टेडियम में किया। इस अवसर पर निर्देशक (तकनीकी/संचालन) डॉ. अनिंद्य सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि व निर्देशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निर्देशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) श्री जितेन्द्र मलिक, एनसीएल के जेसीसी सदस्य श्री अजय कुमार, श्री अरुण कुमार दूबे, श्री ओ पी मालवीय, श्री अशोक कुमार पाण्डेय, सीएमओएआई से श्री सर्वेश सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में एनसीएल के सभी कोयला क्षेत्रों के महाप्रबंधक, मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि तथा कंपनी मुख्यालय व कोयला क्षेत्रों से एनसीएल परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शकों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। वर्ष 2022-23 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों व कर्मियों के नाम की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के दौरान खनिक अभिनंदन दिवस पर एनसीएल परिवार के विभिन्न सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी।
