एमसीएल तालचेर कोयलाचंल के कर्मियों के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण
<p> <span [removed]="" 14.4px;"="">एमसीएल ने तालचेर कोयलाचंल के अपने कर्मचारियों के लिए कुल 11,000 कोविडशील्ड वैक्सीन की खरीद की जिसके तहत दैनिक टीकाकरण करने के लिए योजना बनायी गयी है।</p>

संबलपुर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सम्पूर्ण भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया है एवं प्रत्येक नागरिक को टीकाकरण करने का दृष्टिकोण रखा है । इसी कड़ी में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने आज तालचेर कोयलाचंल में अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कोविड -19 के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया है ।
एमसीएल ने तालचेर कोयलाचंल के अपने कर्मचारियों के लिए कुल 11,000 कोविडशील्ड वैक्सीन की खरीद की जिसके तहत दैनिक टीकाकरण करने के लिए योजना बनायी गयी है ।
पहले दिन में, तालचेर क्षेत्र और एनएससीएच, तालचेर के कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कोविडशील्ड वैक्सीन की 250 खुराक दी गई। ओडिशा के अनगुल जिले में एमसीएल के नेहरू शताब्दी केंद्रीय अस्पताल में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
