नई दिल्ली। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल), कोयला मंत्रालय ने अपनी सीएसआर पहल के तहत खनन क्षेत्रों के परिधीय गांवों से युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सिपेट), भुवनेश्वर के साथ 1.38 करोड़ रुपये के निवेश के साथ दो समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 
 
ये दो सीएसआर पहल अर्थात् 'उड़ान' और 'सहयोग' परिधीय गांवों के 40 युवाओं को फिटर / इलेक्ट्रीशियन ट्रेडों में दो साल के पूर्णकालिक आईटीआई प्रशिक्षण और 30 दिव्यांगजनों को क्रमशः छह महीने के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने में मदद करेंगे।
 
 
एमसीएल की ओर से श्री पीके चक्रवर्ती, जीएम (सीएसआर) और सिपेट की ओर से श्री पीके साहू, प्रधान निदेशक और प्रमुख, सिपेट द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।