मिधानि ने किया एचएएल के एलसीए और एएलएच प्रोग्राम को टाइटेनियम और सुपर अलॉय उत्पाद रवाना
<div> मिधानि द्वारा एचएएल और भारतीय वायु सेना के लिए लड़ाकू विमानों और हेलीकाप्टरों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले 50 से अधिक उच्च प्रदर्शन मिश्र धातु विकसित किए थे। इससे पूर्व इन मिश्र धातुओं को भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी विक्रेताओं से खरीदा जाता था। </div> <div> </div>

हैदराबाद: सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम के मिश्रा धातु निगम (मिधानि) ने आज एलसीए और एएलएच कार्यक्रमों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को टाइटेनियम और सुपरलॉय उत्पादों की खेप को हरी झंडी दिखाई।
इस खेप को एचएएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर माधवन, मिधानि के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ एसके झा और निदेशक वित्त श्री एन गौरी शंकर राव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मिधानि द्वारा भारत के एचएएल, अंतरिक्ष, रक्षा और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों की रणनीतिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए टाइटेनियम मिश्र, विशेष मिश्र, सुपर मिश्र, विशेष स्टील के विभिन्न महत्वपूर्ण कच्चे माल और उत्पादों की आपूर्ति किया जा रहा है।
मिधानि द्वारा एचएएल और भारतीय वायु सेना के लिए लड़ाकू विमानों और हेलीकाप्टरों के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले 50 से अधिक उच्च प्रदर्शन मिश्र धातु विकसित किए थे। इससे पूर्व इन मिश्र धातुओं को भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी विक्रेताओं से खरीदा जाता था।
मिधानि द्वारा सेमिलैक और डीजीएक्यूए जैसी उड़ान योग्यता जाँच एजेंसियों के सक्रिय समर्थन से विशिष्ट गुणवत्ता और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों पर ध्यान देते हुए उच्च प्रदर्शन मिश्र धातुओं को विकसित और निर्मित किया जाता है।
मिधानि द्वारा हाल ही में भारत में पहली बार विकसित एएमसीए के टाइटेनियम मिश्र धातु आधारित एयरफ्रेम भाग की आपूर्ति की है। इसके अलावा मिधानि एयरो इंजन घटकों के लिए एडवांस मैटेरियल्स और फॉर्मिंग टेक्नोलॉजीज के लिए विभिन्न नए उच्च प्रदर्शन मिश्र धातुओं के विकास के लिए एक परियोजना में अग्रणी है।
इसके अलावा, मिधानि और एचएएल मिश्रित कच्चे माल के विकास और उत्पादन के लिए एक संयुक्त उद्यम स्थापित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। एलसीए, एएलएच, एलसीएच और एलयूएच जैसे प्लेटफार्मों में उपयोग किए जाने वाले मिश्रित कच्चे माल, मुख्य रूप से प्रीप्रेग, वर्तमान में आयात किए जाते हैं।
