पीडीएसी 2025 में एमईसीएल: खनन और अन्वेषण में भारत के नेतृत्व का प्रदर्शन

नई दिल्ली: भारत सरकार के खान मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री संजय लोहिया, आईएएस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल टोरंटो में पीडीएसी 2025 सम्मेलन में इंडिया पैवेलियन में भाग ले रहा है। खनिज अन्वेषण और खनन के लिए प्रमुख कार्यक्रम पीडीएसी 2025 2 से 5 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें उद्योग के नेता, निवेशक और नीति निर्माता खनन, अन्वेषण और महत्वपूर्ण खनिजों के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एक साथ आ रहे हैं।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री संजय लोहिया, आईएएस, भारत सरकार के खान मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने टोरंटो में भारत के कार्यवाहक महावाणिज्यदूत श्री कपिध्वज प्रताप सिंह और खान मंत्रालय, नाल्को, कोल इंडिया, जीएसआई, एनएमडीसी, एमईसीएल और यूसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में एमईसीएल के निदेशक (तकनीकी) श्री पंकज पांडे और विभागाध्यक्ष (ड्रिलिंग) श्री मुकेश ओझा एमईसीएल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
