एमडीएल ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021
<div> <big>वाईस एडमिरल नारायण प्रसाद,एवीएसएम,एनएम,भानौ(नि) अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एमडीएल ने 26 अक्टूबर ’21 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 का उद्घाटन एमडीएल के वरिष्ठ अधिकारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाकर किया।</big></div> <div> </div>

नई दिल्ली। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में 26 अक्टूबर ’21 से 01 नवंबर ’21 तक मनाया गया।
वाईस एडमिरल नारायण प्रसाद,एवीएसएम,एनएम,भानौ(नि) अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एमडीएल ने 26 अक्टूबर ’21 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2021 का उद्घाटन एमडीएल के वरिष्ठ अधिकारियों को ईमानदारी की शपथ दिलाकर किया।
इन्होंने सतर्कता गृहपत्रिका सुचारिता के 24वें अंक का भी विमोचन किया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एवं श्री महेश चंद्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने एमडीएल के कार्मिकों को संबोधित किया और “स्वतंत्र भारत @75: सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता” के वर्तमान विषय पर प्रकाश डाला।
मुख्य सतर्कता अधिकारी और इनकी टीम ने सप्ताह के दौरान एमडीएल कर्मचारियों के लिए निवारक सतर्कता पर प्रशिक्षण सत्र, सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता पर स्किट ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, नारा लेखन और पोस्टर स्पर्धा जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।
