संबलपुर- महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने आज अनुसंधान व नयी  पहलों में सहयोग के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) - आईएसएम, धनबाद के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया।
 
एमसीएल की ओर से श्री अवध किशोर पांडे, विभागाध्‍यक्ष (इनोवेशन सेल) द्वारा उक्‍त समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए जबकि आईआईटी-आईएसएम, धनबाद  की ओर से प्रोफेसर शालिवाहन, उप निदेशक व  डीन, आर.एंड डी. ने उक्‍त समझौते पर हस्ताक्षर किए।
 
 
एमसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री पी के सिन्हा ,  श्री ओ पी सिंह, निदेशक (तकनीकी / संचालन), श्री के आर वासुदेवन, निदेशक (वित्त), श्री केशव राव, निदेशक (कार्मिक) , श्री बबन सिंह, निदेशक (तकनीकी / परियोजना और योजना) और श्री पी के पटेल, मुख्य सतर्कता अधिकारी आदि वीडियो कांफ्रसिंग के माध्‍यम से उक्‍त समझौता में उपस्थित रहे ।
 
एमसीएल के अधिकारियों व आईआईटी (आईएसएम), धनबाद के शिक्षाविद के बीच उद्योग-संस्थान इंटरफेस को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से उक्‍त समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।