सम्‍बलपुर- कोल इण्डिया  का 47 वॉं स्‍थापना दिवस समारोह के अवसर पर 01 नवम्‍बर, 2021  को सुबह 6.30 बजे देश के विकास एवं कोल इण्डिया के विकास के लिए उत्‍कृष्‍ट दौड का आयोजन किया गया  जिसमें एमसीएल के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने कोल इण्डिया तुम आगे बढो, हम तुम्‍हारे साथ हैं  का नारे लगाते हुए जागृति विहार गेस्‍ट हाउस से एमसीएल कार्पोरेट कार्यालय तक दौड पुरी की।
 
 
इस दौड में एमसीएल के निदेशक(तकनीकी/संचालन) श्री ओ पी सिंह मुख्‍य अतिथि के रूप में एवं निदेशक(कार्मिक) श्री केशव राव सम्‍मानित अतिथि के रूप में उपस्थित होकर स्‍थापना दिवस का केक काट कर समारोह का शुभ उदघाटन किया । 
 
 
कोल इण्डिया की 47वीं स्थापना दिवस के अवसर पर जागृति विहार स्थित प्रेक्षालय में 15वॉं जे जी कुमारमंगलम मेमोरियल लेक्‍चर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्‍य वक्‍ता के रूप में डॉ सस्मिता सामंत, प्रोफेसर – कुलपति,कलिंग इन्‍स्‍टीटूट ऑफ इण्‍डास्टियल टेक्‍नोलॉजी विश्‍वविद्यालय , भुवनेश्‍वर उपस्थित थी।
 
 
एमसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री ओपी सिंह ने मंगल दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कर्मचारियों को उत्‍कृष्‍ट कार्य निष्‍पादन के लिए पुरस्‍कृत किया।
 
 
उक्‍त सेमिनार का विषय " Trust & Respect : Strategies for Building peaceful community" पर  मुख्‍य वक्‍ता डॉ सस्मिता सामंत ने अपना बहुमूल्‍य विचार प्रकट किया।
 
एमसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री ओपी सिंह ने प्रोफेसर को शुभकामनाएं दीं और उन्हें कंपनी की ओर से शॉल व श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।               
 
इसी तरह, कोल इंडिया स्थापना दिवस भी ओडिशा के अंगुल, झारसुगुडा और सुंदरगढ़ जिलों में फैले एमसीएल के सभी क्षेत्रों और इकाइयों में मनाया जाता है।