नई दिल्ली: कोल इंडिया लिमिटेड की अग्रणी सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को 18 मई, 2023 को सुरक्षा में उत्कृष्टता के लिए  21वें वार्षिक ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023 में श्रेष्‍ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
 
इस पुरस्कार श्रृंखला में 187 कंपनियों ने भाग लिया जिसमें एमसीएल को श्रेष्‍ठ विजेता घोषित किया गया। आगामी 29 मई, 2023 को दिल्ली में आयोजित होने वाले एक भव्‍य समारोह में उक्‍त पुरस्‍कार प्रदान किया जाएगा।
एमसीएल कंपनी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार चयनित किए जाने पर एमसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निर्देशक श्री ओ. पी. सिंह ने एमसीएल के सभी कर्मियों को बधाई देते हुए उन्होंने कार्यस्थल पर मानव और मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी के निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। सीएमडी श्री सिंह ने यह भी कहा कि सुरक्षा एक महान भविष्य के लिए एक छोटा सा निवेश है।
 
एमसीएल देश में सबसे अधिक कोयला उत्पादक  और आपूर्ति करने वाली कंपनी है, जिसके सभी खनन कार्य ओडिशा के अनगुल, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़ जिलों में फैले हुए हैं।
 
विवरण:
 
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) भारत की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनियों में से एक है । यह कोल इंडिया लिमिटेड की आठ सहायक कंपनियों में से एक है । महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड को 1992 में दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड से संबलपुर में बनाया गया था । इसकी कोयला खदानें पूरे ओडिशा में फैली हुई हैं इसके अंतर्गत कुल सात खुली खदानें और तीन भूमिगत खदानें हैं।