New Delhi- जोहिला क्षेत्र को दिए गए आकांक्षित लक्ष्य की प्रतिपूर्ति हेतु , ग्राम धनवाही, तहसील करकेली की भूमि अधिग्रहण कर उसमे उत्त्पादन शुरू करने के तारतम्य में जिला स्तरीय पुनर्वास एवं पुनः स्थापना समिति की बैठक का आयोजन दिनांक 01 सितम्बर को जोहिला क्षेत्र में  किया गया। कंचन विस्तार परियोजना से कुल 8 ग्राम प्रभावित हो रहे है जिसमे ग्राम धनवाही तहसील करकेली में कुल १००.४३२ हेक्टेयर भूमि अर्जित की जानी है। इससे कुल 111 भूविस्थापितों को रोजगार दिया जाना प्रस्तावित है। 
 
कार्यक्रम में एसईसीएल के अधिकारीयों द्वारा उपस्थित ग्राम धनवाही केभूस्वामियों को कोल् इंडिया पुनर्वास नीति ,2012  एवं मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति 1991 के बारे में सविस्तार जानकारी  दी गयी।  सभी भूस्वामियों को ज़मीन के एवज में रोजगार हेतु कोल् इंडिया पुनर्वास नीति ,2012  एवं मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति 1991 में पात्रता की जानकारी दी गयी।  
 
सभी उपस्थित भूस्वामियों  को नामवर , रोजगार हेतु जानकारी मिलने के उपरांत, महाप्रबंधक जोहिला क्षेत्र द्वारा ग्रामीणों में रोजगार सम्बन्धी भ्रांतियों के बारे में सभी प्रश्नो का उत्तर दिया गया।  उन्होंने ग्राम के उन व्यस्क नौजवान जिनकी उम्र 18-२८ वर्ष है से आह्वान किया , के वे, CEPAT , जो, एसईसीएल तथा मध्य प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम है के  माध्यम से नयी तक्नीक से कौशल विकास अर्जित कर अपना भविष्य सुनिश्चित कर सकते है।  प्रबंधन के साथ ही सम्माननीय श्री शिवनारायण सिंह, विधायक , बांधवगढ़ ने उपस्थित सभा से अपील की  एसईसीएल तथा मध्य प्रदेश सरकार सभी युवाओं के रोजगार हेतु तत्पर है।  उन्होंने ग्राम धनवाही के भूस्वामियों की प्रशंशा करते हुए कहा के राष्ट्र हित में उनके द्वारा किया काम उल्लेखनीय है।  
 
तत्पश्चात सभी ग्रामीणों से पूरी पारदर्शिता के साथ सम्माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा रोजगार से सम्बंधित  निर्णय लेने हेतु मतदान संचालित  किया  गया ,जिसमे उन्हें कोल् इंडिया पुनर्वास नीति ,2012  एवं मध्य प्रदेश पुनर्वास नीति 1991 में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया।  
 
समिति के समक्ष भरी बहुमत के साथ ग्राम धनवाही के भूस्वामियों ने रोजगार हेतु कोल् इंडिया पुनर्वास नीति ,2012 को चुना। जिला स्तरीय पुनर्वास एवं पुनः स्थापना समिति की बैठक के अध्यक्ष सम्माननीय  श्री संजीव श्रीवास्तव जी ने ,  भूस्वामियों के रोजगार हेतु कोल् इंडिया पुनर्वास नीति ,२०१२ को अपनाये जाने की सहमति दी।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्माननीय श्री संजीव श्रीवास्तव , कलेक्टर जिला उमरिया ने की, उनके साथ कार्यक्रम में  , श्री शिवनारायण सिंह , विधायक , बांधवगढ़ ,सुश्री नेहा सोनी , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ), तहसील बांधवगढ़ , श्री पंकज नारायण तिवारी , तहसीलदार, तहसील नौरोजाबाद , श्री शिवप्रकाश पटेल, पटवारी नौरोजाबाद उपस्थित रहे।